तेजस्वी ने शेयर कीं महानवमी पर कन्या पूजन के दौरान अपनी बेटी के साथ ली गई तस्वीरें
बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को महानवमी पर कन्या पूजन के दौरान अपनी बेटी कात्यायनी के साथ ली गई तस्वीरें 'X' पर शेयर कीं। तस्वीरों में तेजस्वी की पत्नी राजेश्वरी और उनके भाई व बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव भी नज़र आ रहे हैं। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने भी कन्या पूजन की तस्वीरें शेयर की हैं।