तेजस्वी ने शेयर कीं वाल्मीकि नगर टाइगर रिज़र्व में जंगल सफारी की तस्वीरें, बताईं विशेषताएं
बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने वाल्मीकि नगर टाइगर रिज़र्व में जंगल सफारी के दौरान वन्यजीवों का दीदार करने की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि 800 वर्ग किलोमीटर में फैले इस रिज़र्व में जंगली जानवरों की 60, पक्षियों की 300 और सरीसृपों की 30 प्रजातियां और पेड़-पौधों की सैकड़ों प्रजातियां देखने को मिल सकती हैं।