तेजस्वी यादव की जनसभा में चिराग पासवान की मां को दी गईं गालियां, चिराग ने दी प्रतिक्रिया
जमुई (बिहार) में पूर्व उप-मुख्यमंत्री व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की जनसभा में कुछ लोगों द्वारा एलजेपी (आर) के सुप्रीमो चिराग पासवान की मां को गालियां दिए जाने का वीडियो सामने आया है। इस पर चिराग ने कहा, "मैं तेजस्वी की जगह होता तो...परिवार को गाली देने वाले को मुंहतोड़ जवाब देता...मेरे लिए राबड़ी देवी भी मेरी ही मां हैं।"