तेजस्वी यादव की बेटी से मिलने पहुंचे बिहार सीएम नीतीश कुमार, गोद में लेकर दुलारते आए नज़र

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दिल्ली में उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी को देखने पहुंचे। इस दौरान तेजस्वी की पत्नी राजश्री भी मौजूद रहीं। तेजस्वी ने कात्यायनी को गोद मेें लेकर उसे दुलारते नीतीश की तस्वीरें ट्वीट कर लिखा, "मुख्यमंत्री ने कात्यायनी को आशीर्वाद दिया।" तेजस्वी ने 27 मार्च को बेटी के जन्म की जानकारी दी थी।

Load More