तेजस्वी साइन करना सीख रहे हैं, जैसे ही सीख जाएंगे 10 लाख नौकरियां मिल जाएंगी: प्रशांत
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर कहा है कि मुख्यमंत्री के बेटे होते हुए भी 10वीं पास नहीं कर पाए हैं तो कलम चलाना कितना आता होगा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी अभी शायद साइन करना सीख रहे हैं और जैसे ही वह सीख जाएंगे तो 10 लाख लड़कों को नौकरियां मिल जाएंगी।