तेज़ आंधी और बारिश के कारण दिल्ली में दो लोगों की हुई मौत: पुलिस

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि तेज़ आंधी और बारिश के कारण जामा मस्जिद इलाके में बालकनी का एक हिस्सा गिरने से 50-वर्षीय व्यक्ति, जबकि उत्तरी दिल्ली इलाके में 65-वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। बकौल पुलिस, कबूतर बाज़ार इलाके में पेड़ के नीचे एक कार फंस गई थी जिसमें से एक बच्चे समेत परिवार के 3-लोगों को बचाया गया।

Load More