तेज़ आंधी के बीच मुंबई में पेट्रोल पंप पर विशाल होर्डिंग गिरने से 37 घायल, 60 लोग फंसे
मुंबई (महाराष्ट्र) में सोमवार को धूल भरी आंधी और भारी बारिश के बीच एक पेट्रोल पंप पर विशालकाय होर्डिंग के गिरने से 37 लोग घायल हो गए और 50-60 लोग अब भी इसके नीचे फंसे हैं। इसके अलावा वडाला ईस्ट में लोहे का एक 14 मंज़िला निर्माणाधीन पार्किंग लॉट टूटकर गिर गया। इस घटना में 30-50 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।