तेज़ गति से स्कूटर चला रहा था शख्स, वाहन में कोई खराबी नहीं थी: गुवाहाटी ऐक्सिडेंट पर ओला
ओला इलेक्ट्रिक ने गुवाहाटी में स्कूटर में खराबी के चलते ऐक्सिडेंट के दावे पर कहा है कि शख्स तेज़ गति से स्कूटर चला रहा था और वाहन में कोई खराबी नहीं थी। एक शख्स का दावा था कि स्कूटर में खराबी के चलते हुए ऐक्सिडेंट में उसके बेटे का बायां हाथ टूट गया जबकि दाहिने हाथ में 16-टांके लगवाने पड़े।