तेज़ रफ्तार कार ने मुंबई में ऐम्बुलेंस व तीन अन्य कारों को मारी टक्कर, 5 लोगों की हुई मौत
मुंबई में बुधवार सुबह तेज़ रफ्तार कार द्वारा बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर सड़क किनारे खड़ी एक ऐम्बुलेंस और तीन अन्य कारों को टक्कर मारने के चलते 5 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है।