तेज़ाब बिक्री पर दिल्ली पुलिस ने फ्लिपकार्ट से की पूछताछ, कहा- जवाब से संतुष्ट नहीं

सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद फ्लिपकार्ट के अपने प्लैटफॉर्म पर तेज़ाब बेचने को लेकर दिल्ली पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ की है। बकौल पुलिस, वे फ्लिपकार्ट के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं। हाल ही में छात्रा के ऊपर फेंका गया तेज़ाब फ्लिपकार्ट से खरीदा गया था जिसके बाद पुलिस ने कंपनी को नोटिस भेजा था।

Load More