'तेरा साथ है तो' गाना गाने वाले गायक कमलेश अवस्थी का 78 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
78-वर्षीय गायक कमलेश अवस्थी का गुरुवार को अहमदाबाद (गुजरात) में उनके आवास पर निधन हो गया। 'तेरा साथ है तो' व 'दुनिया बनाने वाले' गाने गाने वाले कमलेश एक माह से कोमा में थे। गौरतलब है, फिल्म 'गोपीचंद जासूस' के गानों के लिए दिवंगत फिल्ममेकर राज कपूर ने कमलेश की तारीफ करते हुए कहा था, "लगा जैसे...मुकेश लौट आए हों।"