तेरी राजनीतिक मौत मेरे हाथों लिखी है: राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर बीजेपी उम्मीदवार
राजस्थान की टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सुखबीर सिंह जौनपुरिया का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीणा को लेकर कह रहे हैं, "तेरी मौत मेरे हाथों लिखी है...तेरी राजनीतिक मौत मैं ही कर सकता हूं।" इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मीणा ने कहा, "हाथी मस्त चलता रहता है, कुकुर (कुत्ते) चिल्लाते रहते हैं।"