तेरे नापाक इरादे को धूल में मिलाना जानते हैं हम लालूवादी: ईडी की छापेमारी पर रोहिणी आचार्य
बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि इनका एक ही मकसद है किसी तरह लालू परिवार को झुकाना। उन्होंने लिखा, "तेरे हर नापाक इरादे को बुलंद हौसलों से धूल में मिलाना जानते हैं हम लालूवादी।"