तेल कारोबार की अरबपति उत्तराधिकारी इवी ने यूएस में शादी में पहना टूटे दर्पण से बना गाउन
दिवंगत तेल कारोबारी जे. पॉल गेट्टी की 26-वर्षीय परपोती व तेल कारोबार की अरबपति उत्तराधिकारी इवी गेट्टी ने हाल ही में अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को में फोटोग्राफर टोबियास एंगेल से शादी कर ली। इस अवसर पर इवी ने चार परतों से बना एक कस्टम गाउन पहना था जिसकी सबसे ऊपरी परत टूटे हुए दर्पण के टुकड़ों से ढकी हुई थी।