तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन बीजेपी में हुईं शामिल
तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल और पुद्दुचेरी की पूर्व उप-राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन बुधवार को तमिलनाडु में बीजेपी में शामिल हो गईं। सौंदरराजन ने 18 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भेजा था। उन्होंने कहा, "अपना पद छोड़ना एक कठिन निर्णय था और मुझे राज्यपाल का पद छोड़ने का एक प्रतिशत भी अफसोस नहीं है।"