तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने दिया इस्तीफा, बीजेपी से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

तेलंगाना की राज्यपाल और पुद्दुचेरी की उप-राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पुद्दुचेरी राजभवन ने इसकी पुष्टि की है और सौंदरराजन ने सोमवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भेजा है। वह बीजेपी के टिकट पर तमिलनाडु से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तेलंगाना में रैली की है।

Load More