तेलंगाना के नए सचिवालय परिसर में मंदिर, मस्जिद व चर्च का हुआ उद्घाटन
तेलंगाना में नवनिर्मित सचिवालय परिसर में शुक्रवार को एक मंदिर, मस्जिद और एक चर्च का उद्घाटन किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने तीनों स्थलों पर आयोजित प्रार्थनाओं में भाग लिया। इस निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के लिए सद्भाव और भाईचारे का एक बड़ा उदाहरण है।