तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम केसीआर से की मुलाकात
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और बीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव से हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। गौरतलब है, 7 दिसंबर को एर्रावल्ली में अपने फार्महाउस पर फिसलकर गिरने के बाद केसीआर को हैदराबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया था जहां उनकी हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई।