तेलंगाना के विधायक जी. सायन्ना का 72 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, सीएम ने जताया शोक

बीआरएस नेता व तेलंगाना की सिकंदराबाद कैंटोनमेंट सीट से 5 बार के विधायक जी. सायन्ना का रविवार को हैदराबाद के एक अस्पताल में 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सायन्ना काफी लंबे समय से किडनी से संबंधित समस्याओं से पीड़ित थे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने सायन्ना के निधन पर शोक जताया है।

Load More