तेलंगाना के सीएम केसीआर की बेटी व बीआरएस नेता के कविता रोड शो के दौरान हुईं बेहोश

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी व भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के कविता शनिवार को इतिक्याल में एक रोड शो के दौरान बेहोश हो गईं। यह घटना तब हुई जब कविता अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए खुली छत वाली गाड़ी में चुनाव प्रचार कर रही थीं। हालांकि, बाद में कविता ने ट्वीट कर बताया कि वह ठीक हैं।

Load More