तेलंगाना में $500 मिलियन का निवेश करेगी एप्पल की सप्लायर फॉक्सकॉन
तेलंगाना के आईटी मंत्री के.टी. रामाराव ने ट्वीट किया है, "एप्पल की सप्लायर फॉक्सकॉन राज्य के कोंगारा कलां में पहला संयंत्र स्थापित करने के लिए $500 मिलियन निवेश करेगी।" उन्होंने लिखा, "संयंत्र स्थापना के पहले चरण में 25,000 प्रत्यक्ष रोज़गार सृजित होने की उम्मीद है।" गौरतलब है, फॉक्सकॉन ने हाल ही में कर्नाटक में भी 300 एकड़ ज़मीन खरीदी है।