तेलंगाना में 20-25 आवारा कुत्तों को नकाबपोश लोगों ने मारी गोलियां
महबूबनगर (तेलंगाना) में 20-25 आवारा कुत्तों की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई व कई अन्य घायल हैं। आवारा जानवरों के लिए काम करने वाली एक संस्था के कार्यकर्ता ने बताया, "स्थानीय लोगों के अनुसार, 'कार से आए कुछ नकाबपोश लोगों ने कुत्तों पर गोलियां चलाई थीं'।" पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।