तेलंगाना में इंटरमीडिएट की परीक्षा में अच्छे मार्क्स नहीं आने पर 6 छात्र-छात्राओं ने की आत्महत्या
तेलंगाना पुलिस ने बताया कि तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन द्वारा 9 मई को इंटरमीडिएट (प्रथम व द्वितीय वर्ष) की परीक्षा के परिणामों को जारी करने के 24-घंटे के अंदर अच्छे मार्क्स नहीं आने पर 6 छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मुताबिक, हैदराबाद में 5 छात्र-छात्राओं ने जबकि निज़ामाबाद में 1 छात्र ने आत्महत्या की है।