तेलंगाना में एसपी ने ज़ब्त किए गए ₹5 करोड़ के 2,043 किलो गांजे को लगाई आग

तेलंगाना के नलगोंडा में ₹5 करोड़ के ज़ब्त किए गए 2,043 किलोग्राम गांजे को ज़िले की एसपी चंदना दीप्ति ने आग के हवाले कर दिया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 39 एनडीपीएस मामलों की कार्रवाई में इस गांजे को ज़ब्त किया गया था और आग लगाने के दौरान ड्रग्स डिस्ट्रक्शन कमिटी भी मौजूद थी।

Load More