तेलंगाना में कुत्ते ने ली 5 माह के बच्चे की जान, लोगों ने कुत्ते को भी मार डाला
तेलंगाना के विकाराबाद में मंगलवार को एक कुत्ते ने घर में सो रहे 5 माह के एक बच्चे पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के समय बच्चे की मां काम पर गई थी और स्थानीय लोगों ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। वहीं, पुलिस ने बताया कि कुत्ता आवारा था।