तेलंगाना में कुत्तों के हमले से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, बीते 20 दिनों में दूसरी ऐसी घटना
तेलंगाना के खम्मम में रविवार शाम रास्ते में खेल रहे एक 5-वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया व इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बीते 20-दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 19 फरवरी को हैदराबाद में आवारा कुत्तों के हमले से 4-वर्षीय बच्चे की मौत हुई थी।