तेलंगाना में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने की तैयारी कर रहे 2 युवकों की करंट लगने से हुई मौत

तेलंगाना के मुलुगु में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को लेकर तिरंगा फहराने की तैयारी कर रहे 2 युवकों की बिजली के तार के चपेट में आने से मौत हो गई। करंट लगने से घायल हुए एक अन्य युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य की महिला व बाल विकास मंत्री सीताक्का ने घटना पर दुख जताया है।

Load More