तेलंगाना में चलती ट्रेन से उतर रहा शख्स गिरा, आरपीएफ कर्मी ने उसके पैर खींचकर बचाई जान
आरपीएफ इंडिया ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें तेलंगाना के नलगोंडा स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक शख्स ट्रेन से गिरता दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही यह शख्स गिरता है, उसी समय आरपीएफ का एक जवान उसके पैर पकड़कर उसे बाहर की ओर खींचकर उसकी जान बचा लेता है।