तेलंगाना में चुनाव के बीच राहुल गांधी ने ऑटो चालकों से की मुलाकात, ऑटोरिक्शा में की सवारी
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के बीच राहुल गांधी ने मंगलवार को हैदराबाद के जुबली हिल्स में ऑटो चालकों और स्वच्छता कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान राहुल ने ऑटोरिक्शा में सवारी की जिसका ऑनलाइन वीडियो सामने आया है। वहीं, इसके बाद राहुल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तेलंगाना में बीजेपी, बीआरएस व एआईएमआईएम मिले हुए हैं।