तेलंगाना में छात्रों के भगवा कपड़ों पर शिक्षकों के आपत्ति जताने पर स्कूल में की गई तोड़फोड़

तेलंगाना के एक मिशनरी स्कूल में छात्रों द्वारा भगवा रंग के कपड़े पहनकर आने को लेकर शिक्षकों के आपत्ति जताने पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को स्कूल में तोड़फोड़ की। बकौल पुलिस, छात्रों के माता-पिता की शिकायत पर मंगलवार को स्कूल के प्रिंसिपल और कर्मचारियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर केस दर्ज किया गया है।

Load More