तेलंगाना में 'जादू-टोना' करने के शक में ग्रामीणों ने दंपति को पेड़ से लटकाकर पीटा
तेलंगाना के संगारेड्डी ज़िले में ग्रामीणों ने एक दंपति को 'तंत्र-मंत्र' व 'जादू-टोना' करने के शक में पेड़ से लटकाकर उन्हें डंडों से पीटा जिसका वीडियो सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति को छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।