तेलंगाना में परीक्षा में सफलता का जश्न मनाकर लौट रहे 12वीं के 4 छात्रों की सड़क हादसे में हुई मौत
वारंगल (तेलंगाना) में विपरीत दिशा से आ रही एक निजी बस से टकराकर बाइक सवार 12वीं के 4 छात्रों की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चारों छात्र इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफलता का जश्न मनाने के लिए डिनर पर गए थे और वहां से घर लौटते समय यह हादसा हुआ। छात्रों की उम्र 17 साल के आसपास थी।