तेलंगाना में बस में आग लगने से ज़िंदा जली महिला, अन्य यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
जोगुलांबा गदवाल (तेलंगाना) में शनिवार को एक चलती बस के पलटने से उसमें आग लग गई और एक महिला ज़िंदा जल गई व अन्य यात्रियों ने कूदकर जान बचाई। बस हैदराबाद से चित्तूर जा रही थी और उसमें लगभग 40 यात्री सवार थे। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर को नींद आ गई थी और उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ है।