तेलंगाना में बाढ़ग्रस्त इलाके को पार करते समय नदी में बही महिला, सामने आया वीडियो
तेलंगाना में बाढ़ग्रस्त इलाके को पार करने की कोशिश करते समय एक महिला के कुम्मारावागु नदी की तेज़ धाराओं में बहने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिलाओं का एक समूह बाढ़ वाले इलाके को पार करने की कोशिश करता दिख रहा है लेकिन इस बीच एक महिला पानी में बह गई। बकौल रिपोर्ट्स, महिला अब भी लापता है।