तेलंगाना में बीआरएस की रैली में केजरीवाल, अखिलेश समेत कई विपक्षी नेता हुए शामिल
खम्मम (तेलंगाना) में राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री व 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केवल गैर-बीजेपी शासित राज्यों में सरकार गिराने की चिंता है।