तेलंगाना में बीजेपी नेता ने अपने आवास में फांसी लगाकर की खुदकुशी
हैदराबाद (तेलंगाना) के मियापुर में बीजेपी राज्य कार्यकारिणी के सदस्य गनानेंद्र प्रसाद ने कथित तौर पर अपने आवास में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बकौल पुलिस, "(हमें)...एक शख्स पंखे से लटका मिला। खुदकुशी की वजह का पता नहीं लगा है लेकिन वह (प्रसाद)...पिछले कुछ दिनों से अपने पेंटहाउस में रह रहे थे।" पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।