तेलंगाना में 'बुरी आत्माओं का साया' हटाने के बहाने शख्स ने किया नवविवाहिता का यौन उत्पीड़न
बंदलागुड़ा (तेलंगाना) में कथित तौर पर जादू-टोने से 'इलाज' करने के बहाने एक नवविवाहिता का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पीड़िता, आरोपी ने कहा कि उसपर 5 बुरी आत्माओं का साया है जिसे दूर करने के नाम पर उसे निर्वस्त्र कर आंखों पर पट्टी बांधी गई व यौन उत्पीड़न किया गया।