तेलंगाना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर हुआ पथराव, खिड़की के शीशे हुए क्षतिग्रस्त
महबूबाबाद (तेलंगाना) में शुक्रवार को सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव के कारण कथित तौर पर ट्रेन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, संदेह है कि बच्चों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके होंगे व मामले की जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जनवरी को वर्चुअली इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।