तेलंगाना में विज्ञापन जारी करने को लेकर चुनाव आयोग ने कर्नाटक सरकार को भेजा नोटिस
तेलंगाना में सरकारी विज्ञापन देकर आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के मामले में चुनाव आयोग ने सोमवार को कर्नाटक सरकार को नोटिस भेजा। चुनाव आयोग ने मामले में कर्नाटक सरकार से 28 नवंबर तक स्पष्टीकरण देने को कहा है। आयोग ने बताया है कि तेलंगाना में कर्नाटक सरकार के विज्ञापन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।