तेलंगाना में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने विधायक टी राजा का निलंबन किया रद्द
बीजेपी ने तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द कर दिया है। निलंबन रद्द होने पर उन्होंने कहा, "मैं बीजेपी परिवार और गोशामहल की जनता को आभार व्यक्त करता हूं।" गौरतलब है, पिछले साल पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सिंह को निलंबित किया गया था।