तेलंगाना में विधायक ने टोल प्लाज़ा वर्कर को गेट ना खोलने के लिए जड़ा थप्पड़
तेलंगाना के मंडामारी टोल प्लाज़ा पर विधायक दुर्गम चिन्नैय्या ने एक टोल प्लाज़ा वर्कर को गेट ना खोलने पर थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और टोल प्लाज़ा के कर्मचारी अपने सहकर्मी के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। बकौल पुलिस, विधायक के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।