तेलंगाना में सीएम आवास के सामने शख्स ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर की खुदकुशी की कोशिश

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के हैदराबाद स्थित आवास के सामने शनिवार को एक शख्स ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर खुदकुशी करने की कोशिश की। सामने आए एक वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी शख्स को रोकते हुए व उस पर पानी डालते हुए नज़र आए। इसके बाद पुलिस शख्स को एक ऑटो में बिठाकर अपने साथ ले गई।

Load More