तेलंगाना में स्वप्नलोक कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग के कारण 4 महिला समेत 6 लोगों की हुई मौत
सिकंदराबाद (तेलंगाना) के स्वप्नलोक कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को लगी भीषण आग के कारण 4 महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी चंदना दीप्ति ने कहा, "आग लगने के समय वे लोग कॉम्प्लेक्स के अंदर थे।" कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंज़िल पर फंसे 7 लोगों को रेस्क्यू टीम ने हाइड्रॉलिक क्रेन की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला है।