तेलंगाना राज्य आंदोलन के दौरान लोगों की जान जाने का हमें दुख है: कांग्रेस नेता चिदंबरम
हैदराबाद में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने गुरुवार को कहा कि तेलंगाना राज्य आंदोलन के दौरान लोगों की जान जाने का उन्हें दुख है। उन्होंने कहा, "आत्महत्या एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, अगर जनआंदोलन में कुछ लोगों की मौत हुई तो उसका हमें दुख है लेकिन इसके लिए (तत्कालीन) केंद्र सरकार को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।"