तेलंगाना सरकार के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहीं वाई.एस. शर्मिला को हिरासत में लिया गया
दिल्ली में मंगलवार को तेलंगाना सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की प्रमुख वाई.एस. शर्मिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गोदावरी नदी पर बनी कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर शर्मिला यह प्रदर्शन कर रही थीं। शर्मिला ने इसे देश का सबसे बड़ा घोटाला बताया है।