तेलंगाना हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी टीआरएस विधायकों की खरीद-फरोख्त की जांच
तेलंगाना हाईकोर्ट ने सोमवार को टीआरएस विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त का मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया। साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा इस मामले की जांच के लिए नियुक्त की गई एसआईटी को भी रद्द कर दिया। गौरतलब है, इस मामले में पुलिस ने बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन सचिव बी.एल. संतोष समेत 7 लोगों को आरोपी बनाया है।