तेलुगु फिल्मों के निर्माता नारायण दास का हुआ निधन, ऐक्टर महेश बाबू ने जताया दुख

तेलुगु फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व डिस्ट्रीब्यूटर नारायण दास नारंग का मंगलवार को हैदराबाद में 76 साल की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता महेश बाबू ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, ''आपकी कमी बेहद खलेगी।'' नारंग तेलुगु फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष थे व उन्होंने 'लव स्टोरी', 'लक्ष्य' जैसी तेलुगु फिल्मों का निर्माण किया था।

Load More