तेलुगू अभिनेत्री व पूर्व विधायक जयासुधा बीजेपी में हुईं शामिल

तेलुगू अभिनेत्री और पूर्व विधायक जयासुधा बुधवार को तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हुईं। उन्होंने कहा, "हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेवा करनी है...आज जब हम देश से बाहर जाते हैं तो लोग भारत के बारे में बात करते हैं।"

Load More