तेलुगू फिल्ममेकर सूर्य किरण का 51 वर्ष की उम्र में पीलिया के चलते हुआ निधन
'बिग बॉस तेलुगू' फेम फिल्ममेकर सूर्य किरण का 51 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके प्रवक्ता ने 'X' पर पोस्ट कर बताया कि वह पीलिया से पीड़ित थे और इलाज के लिए उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूर्य ने 'सत्यम' और 'राजू भाई' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था।