तेज़ पैरवी से अपराधियों को हो रही जल्द सज़ा: मुख्तार की सज़ा पर यूपी के डिप्टी सीएम पाठक
गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) के एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा माफिया व पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर ऐक्ट के एक मामले में 10 साल की सज़ा सुनाए जाने पर उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। बकौल पाठक, तेज़ पैरवी के चलते आज अपराधियों को जल्द सज़ा हो रही है।